Shoaib Malik Video: सानिया से तलाक के बाद वायरल हुआ शोएब मलिक का ये वीडियो, ‘5 नहीं 500 लड़कियां हैं…’
Shoaib Malik Video: पाकिस्तान के सबसे फैमस क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन उनका सुर्खियों बने रहने का कारण उनकी शादी नहीं है, बल्कि एक उनकी पूरानी वायरल वीडियो है। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
शोएब मलिक का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा है। बता दें, कि शोएब मलिक का ये वीडियो एक टॉक शो का है जिसमें शोएब अख्तर उनसे कुछ सवाल कर रहे हैं। जब शोएब अख्तर उनसे सवाल करते हैं कि उनकी फेवरेट 5 लड़कियां कौन हैं, इसपर शोएब जवाब देते हैं- 5 नहीं 500 लड़कियां हैं।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/dm-and-ias-transfer-in-uttar-pradesh-detail-news-in-hindi/
और बंदियां ठां करके ही लगती हैं। और आगे शोएब कहते हैं किन्हीं 5 लड़कियों का नाम लेंगे तो बाकी बुरा मान जाएंगी। शोएब ने बताया कि उनकी दोस्ती लड़कों से ज्यादा लड़कियों से है।
तीन सालों से था सना के साथ अफेयर!
हालांकि एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि शोएब मलिक पिछले तीन सालों से सना जावेद के साथ रिलेशन में थे। सबसे हैरानी की बात ये है कि तीन साल पहले ही सना की शादी हुई थी। इसका मतलब शादी के तुरंत बाद या उससे कुछ समय पहले ही वो शोएब मलिक को भी चाहने लगी थीं।
यहां तक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि सानिया और उनका परिवार पिछले तीन सालों से शोएब मलिक की इस हरकत के बारे में जानता था। लेकिन शोएब के परिवार को पिछले साल ही इस बारे में पता चला था। जिसके बाद से शोएब को काफी समझाया गया लेकिन वो माने नहीं और अंत में वो सानिया से अलग हो गए।
Hindi Khaber App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर