Advertisement

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान, पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

Share
Advertisement

 फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM नरेंद्र मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। PM मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार की शाम पेरिस के एलीसी पैलेस में एक निजी रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को यह पुरस्कार प्रदान किया। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए धन्यवाद।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पुरस्कार को भारत फ्रांस साझेदारी की भावना का गर्मजोशी से भरा प्रतीक बताया।

Advertisement

मैक्रों ने रात्रिभोज किया आयोजित

आपको बतादें पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी। निजी रात्रिभोज में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की थी। ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एतिहासिक एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास किया।  

कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजे गए है पीएम मोदी

फ्रांस द्वारा दिया गया यह सम्मान पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है। इनमें जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: UAE के दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *