Advertisement

G20: व्हाइट हाउस की चीन टिप्पणी, बोले सब कुछ चीन पर निर्भर

G20: व्हाइट हाउस की चीन टिप्पणी, बोले सब कुछ चीन पर निर्भर

G20: व्हाइट हाउस की चीन टिप्पणी, बोले सब कुछ चीन पर निर्भर

Share
Advertisement

व्हाइट हाउस एक बार पहले भी जी20 में चीन के शामिल होने पर टिप्पणी कर चूका है, एक बार फिर मौका मिलते ही व्हाइट ने जी20 में चीन के शामिल होने पर टिप्पणी की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन के पास जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और चीजें बिगड़ने वाले की भूमिका निभाने का विकल्प है। बता दें, सोमवार 4 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा कर बताया था कि, जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जिनपिंग शामिल नहीं होंगे। जिनपिंग की जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Advertisement

सब कुछ चीन पर निर्भर: व्हाइट हाउस


अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन व्हाइट हाउस में मीडिय को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारत और चीन के बीच जारी तनाव के सवाल पर सुलिवन ने कहा कि भारत, अमेरिका और जी20 के अन्य सदस्य भू-रानीतिक सवालों पर चीन को अलग रखेंगे। सब कुछ चीन पर निर्भर करता है, अगर वह कार्यक्रम में आना चाहे तो वह आ सकता है और बिगाड़ने वाले की भूमिका निभाना चाहते है तो उसके लिए यह विकल्प उपलब्ध है। सुलिवन ने आगे कहा कि अमेरिका सहित जी20 सम्मेलन के अन्य सदस्य जलवायु, बहुपक्षीय विकास, बैंक सुधार, ऋण राहत, प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सम्मेलन में भू-राजनीतिक सवालों को अलग रखकर वास्तव समस्या और उसके समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे यह देश 


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित अधिकांश जी20 नेताओं ने पहले ही शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/pm-modi-to-attend-asean-india-summit-before-g20-summit/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *