Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

Share
Advertisement

भारत में 8-10 तक जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। नई दिल्ली 9 सितंबर को शिखर सम्मेलन का आयोजन आयोजन किया जाएगा। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होगें और इंडोनेशिया जाएंगे। भारतीय राजदूत जयंत खोबरागड़े ने पीएम मोदी की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस यात्रा से वैश्विक पटल पर संदेश जाएगा कि भारत अपने क्षेत्र और आसियन केंद्रीयता को कितना महत्व देता है।

Advertisement

भारतीय राजदूत जयंत खोबरागड़े ने मंगलवार 5 सितंबर को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडोनेशिया आ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भारत इस क्षेत्र को कितना महत्व देता है। जयंत खोबरागड़े ने बताया कि 90 के दशक में हमारे पास ‘लुक ईस्ट नीति’ थी, लेकिन साल 2014 में पीएम मोदी ने हमें ‘एक्ट ईस्ट नीति’ दी, जो हिंद-प्रशांत महासागर पहल में विकसित हुई।

UNCLOS की महत्ता पर जोर

भारतीय राजदूत जयंत खोबरागड़े ने आगे बताया कि भारत हमेशा आसियन की केंद्रीयता को महत्व देता रहा है। यह कनेक्टिविटी, व्यापार, निवेश, लोगों से लोगों के बीच संपर्क के विषय में है। जयंत खोबरागड़े ने आगे कहा कि हिंद-प्रशांत महासागर में चीन की विस्तारवादी नीति और आक्रमक रूप के कारण शिखर सम्मेलन अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने यूएनसीएलओएस (UNCLOS- समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन) की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि भारत चाहता है कि यह और अधिक विकसित और समृद्ध बने। वैश्विक स्तर पर व्यापार के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र महत्वपूर्ण है। नेवीगेशन के कारण व्यापार में परेशानी हो सकती है। इसलिए भारत यूएनसीएलओएस (नेविगेशन की स्वतंत्रता को लेकर एक संविधान की तरह है) पर जोर देता है।

नौवें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 6 सितंबर की रात को नई दिल्ली से इंडोनेशिया जाएगें। इसके बाद पीएम मोदी 7 सितंबर की शाम को भारत के लिए रवाना होंगे। इस बार पीएम मोदी नौवें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी आसियान के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों के साथ आसियान भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, कोरिया गणराज्य, न्यूजीलैंड, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका को साथ लाता है।

यह भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/politics/g20-before-the-g-20-conference-congress-made-a-big-allegation-on-the-central-government/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *