
Indus App Launching in india
एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर ही किसी नए ऐप को डाउनोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर ( Indus App ) का इस्तेमाल करते हैं। अब तक मार्केट में इस ऐप के विकल्प में कोई भी ऐप मौजूद नहीं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। यूजर्स के पास अब एक नया ऑप्शन आने वाला है। इसी ऑप्शन की जानकारी आज हम आपके साथ साझा करने आए हैं। आइए विस्तार से इस नए ऐप के बारे में जानते हैं।
INDUS ऐप की होगी गूगल से टक्कर
बुधवार को गूगल को टक्कर देने मार्केट में INDUS ऐप को लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि यही ऐप प्ले-स्टोर के विकल्प में सामने आया है। यानी अब किसीस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके पास केवल प्ले-स्टोर का ही नहीं बल्की INDUS का भी विकल्प रहने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को फोन -पे की ओर से डेवलप किया गया है।
यह भी पढ़े:इस दिन होगा Galaxy F15 5G भारत में लॉन्च, बजट रेंज में होगा उपलब्ध, जानें खूबी
आज हो रहा इंडस लॉन्स
लॉन्चिंग की यदि बात की जाए तो इसे मार्केट में आज शाम 4 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। केंद्रीय मंत्री श्विणी वैष्णव 21 फरवरो के दिन इस ऐप को लॉन्च करने वाले हैं। अब तक ऐप में Jio, Disney Plus Hotstar, Flipkart, Swiggy और Dream11 जैसे कई लोकप्रिय ऐप्स रजिस्टर हो चुके हैं। यानी अब आप इन ऐप्स को डाउन्लोड करने का लुत्फ न केवल गूगल प्ले-स्टोर से बल्कि इंडस ऐप से भी कर सकते हैं। शाम 4 बजे के बाद यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप