Madhya Pradeshराजनीति

Indore: कांग्रेस ने अड़ानी समूह के खिलाफ़ खोला मोर्चा

मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेसी अब अडानी समूह (Adani Group) के खिलाफ 6 फरवरी को धरना प्रदर्शन (Protest) करेंगे। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने जगह भी तय कर लिया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की कुल 2 मांगे है।

इंदौर (Indore) में कांग्रेस सोमवार 6 फरवरी को धरना देगी। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान, पर पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) और इंदौर प्रभारी महेंद्र जोशी के निर्देश पर ये प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन इंदौर के स्टारलिट टॉवर के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक करेंगे।

वही मोर्चा संगठन के देवेंद्र यादव के अनुसार प्रभारी महेन्द्र जोशी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भेजे गए परिपत्र में कहां सरकार केवल अपने करीबी दोस्तों और अरबपतियों को फायदा पहुंचा रहे है। माध्यम वर्गीय लोग बेहद चिंतित है।

सरकार ने LIC के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और SBI के 45 करोड़ धारकों पर सीधे प्रभाव डाला है। वही सरकार ने इन दोनों संस्थाओ पर दबाव डालकर अडानी समूह में निवेश करवाया था। 33 हज़ार से भी अधिक रुपए का नुकसान हुआ है।

कांग्रेस भाजपा के सामने 2 मांगे रखेगी।

1. LIC और SBI की ब्रांच पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही भाजपा के सामने हिडनबर्ग रिसर्च पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी द्वारा जांच।

2. संसद में LIC और SBI द्वारा निवेश किये गए निवेशकों के लिए सुरक्षा के उचित कदम उठाया जाए, ये दो मांग रखेगी।

वही इस धरने में इंदौर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता पूर्व मंत्री, पूर्व विधयाक, सभी पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button