‘रिमोट से लहंगा उठाने वाले…’, नेहा सिंह राठौर ने रणवीर अल्लाहबादिया मामले में मोदी सरकार को घेरा

India's Got Latent Controversy :

India's Got Latent Controversy : 'रिमोट से लहंगा उठाने वाले...', नेहा सिंह राठौर ने रणवीर अल्लाहबादिया मामले में मोदी सरकार को घेरा

Share

India’s Got Latent Controversy : यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इस समय अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके द्वारा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में आए एक केंटेस्टेंट के परिवार पर अभद्र कमेंट कर दिया गया था। जिसको लेकर उनकी आलोचना खूब हो रही है। उनके उपर FIR भी कई जगह दर्ज करवाई जा चुकी है। साथ ही उनके इस अमर्यादित बयान पर कई सेलेब्स के भी निगेटिव कमेंट्स आए हैं।

बता दें कि यूट्यूबर ने हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शिरकत की थी। इस दौरान उनके साथ अपूर्वा मखीजा भी मौजूद थीं। दोनों ने विवादित कमेंट किया और विवाद खड़ा हो गया। रणवीर समेत 5 पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हो खूब ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच संगीतकार मनोज मुंतशिर ने भी उनकी आलोचना की और उन्हें कोविड से भी ‘खतरनाक वायरस’ बता दिया। अब इसी पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने मनोज पर तंज कसा है।

दरअसल, मनोज मुंतशिर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद विवादों में आए थे। उन्हें हनुमान जी का फनी डायलॉग लिखने की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय इस पर काफी विवाद हुआ था। ऐसे में अब जब मनोज मुंतशिर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स इंटीमेट वाले बयान को देखा तो इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें और अपूर्वा मखीजा को खतरनाक वायरस बता दिया।

ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया

मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट से रणवीर का वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है। कोविड से ज्याद खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए है। ये पिशाच, ये परवर्ट, जो हमारी आने वाली पीढ़ी को संस्कार-विहीन करने का संकल्प ले चुके हैं। पैरेंट्स के लिए ये एक अलार्म है, जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आंखों से देखेंगे।

https://twitter.com/manojmuntashir/status/1888817914150527216

उन्होंने आग लिखा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पैनल में जो भी महानुभाव हैं, इनके विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करें। आप लोग सिर्फ ये पोस्ट पढ़ के रुक गए, आवाज नहीं उठायी तो अपने पतन के जिम्मेदार आप खुद होंगे।

नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी, मोदी सरकार समेत रवि किशन पर साधा निशाना

इसी बीच अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने रणवीर के विवादित पर बीजेपी और मोदी सरकार समेत रवि किशन तक को घेरते हुए निशाना साधा है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान के बाद नेहा सिंह राठौर लगातार पीएम मोदी को घेर रही हैं।

पहले उन्होंने अवॉर्ड देते हुए पीएम मोदी के साथ रणवीर की फोटो शेयर कर निशाना साधा था। अब नेहा ने स्मृति ईरानी और यूट्यूबर की साथ में फोटो शेयर कर बीजेपी, मोदी सरकार और रवि किशन पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने इस तरह के अश्लील कमेंट्स को करने के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, रिमोट से लहंगा उठाने वाले अगर सांसद बने बैठे हैं और कब देबू-कहवां देबू पूछने वाले संसद की शोभा बढ़ा रहे हैं, तो युवाओं के लिए सफलता का पैमाना और क्या होगा? मुजरा, मंगलसूत्र और मुसलमान की बातें करके अगर मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो अश्लील मजाक और घटिया बातें बोलकर लड़के यूथ आइकॉन क्यों नहीं बन सकते हैं?

https://twitter.com/nehafolksinger/status/1889172651794473058

नेहा ने लिखा, आपने जो रास्ता दिखाया है, देश का युवा उसी रास्ते पर तो चल रहा है! आज जो फसल लहलहा रही है उसकी जमीन आप लोगों ने ही तैयार की है। ”दीदी ओ दीदी” की परंपरा आपकी ही दी हुई है न सर! अश्लीलता फैलाने वाले इन नीच लोगों पर बिल्कुल मुकदमा होना चाहिये और नजीर बननी चाहिए। लेकिन अपने लाडलों को भी थोड़ा सबक सिखाइये हुजूर!

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *