Other Statesबड़ी ख़बर

क्या गोवा जा रही वंदे भारत ट्रेन भटक गई थी ?, Indian Railway का आया जवाब

Indian Railway : वंदे भारत ट्रेन मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से गोवा के मडगांव जाती है। वंदे भारत ट्रेन में सोमवार को तकनीकी खराबी हो गई। जिसकी वजह से ट्रेन निर्धारित मार्ग की बजाय दूसरे मार्ग में भेजी गई। अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसा। मुंबई के डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) का स्पष्टीकरण आया है।

बता दें कि गोवा जा रही थी, लेकिन ट्रेन कल्याणपुर पहुंच गई। अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है।

इस पर रेलवे की मुंबई इकाई की ओर से बताया गया है। मुंबई इकाई की तरफ से एक्स पर लिखा है कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत सूचना है। ट्रेन को रूट में किसी समस्या के कारण डायवर्ट किया गया था। ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से चली थी और पूर्व निर्धारित स्टेशन यानी मडगांव पर पहुंची थी।

जानकारी के लिए बता दें कि अधिकारियों के मुताबिक, ठाणे में दिवा स्टेशन पर तकनीकी खराबी वजह बताई गई थी। जिसके कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को कल्याण रेल लाइन पर डावर्ट किया गया। इस वजह से ट्रेन 90 मिनट लेट हो गई।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी कल जाएंगे महाराष्ट्र, परभणी में हिंसा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button