बड़ी ख़बर

‘PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बहुत अच्छे मित्र, फिर…’, प्रियंका गांधी का तंज

Indian immigrants : अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए 104 भारतीयों को भारत भेजा गया। इसी पर संसद में आज हंगामा हुआ। बताते चलें कि अमेरिकी सेना का विमान भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे?

https://twitter.com/AHindinews/status/1887399741933428780

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, बहुत बातें की गई कि PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप बहुत अच्छे मित्र हैं फिर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या हम उन्हें लेने के लिए अपना विमान नहीं भेज सकते थे? क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उन्हें हथकड़िया, बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।

अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल चीफ माइकल बैंक ने अपने X इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारतीयों के हाथों में बेड़ियां देखीं जा सकती हैं। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल USBP ने अवैध एलियंस को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा। यह अब तक की सबसे लंबी डिपोर्टेशन फ्लाइट थी, जिसके लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। यह मिशन अवैध प्रवासियों के निष्कासित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। आप अवैध रूप से सीमा पार करते हैं, तो आपको वापस भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, कुल 70 सीटों पर हुई वोटिंग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button