वियतनाम को भारत ने INS कृपाण किया गिफ्ट, चीन को लग सकती है मिर्ची

भारत ने वियतनाम को एक बहुत ही नायाब तोहफा उपहार में भेंट किया है। आपको बतादें भारत ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए मिसाइल से लैस अपने युद्धपोत ‘आईएनएस कृपाण’ को शनिवार को वियतनाम को उपहार के रूप में सौंप दिया। हालांकि इससे चीन को मिर्ची जरूर लग सकती है। क्योंकि वियतनाम का दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है।
आपको बतादें अधिकारियों ने कहा कि भारत पहली बार किसी दोस्ताना देश को कोई सेवारत पोत गिफ्ट में दे रहा है। उन्होंने बताया कि वियतनाम की यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने युद्धक पोत सौंपने के लिए कैम रॉन में समारोह की अध्यक्षता की।
आपको बतादें साउथ चाइना सी में चीन लगातार अग्रेसिव रवैया दिखा रहा है। जिस तरह चीन का लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत के साथ तनाव बढ़ा है और चीनी सेना ने एलएसी पर कई बार यथास्थिति बदलने की कोशिश की, उसी तरह चीन साउथ चाइन सी में भी दूसरे देशों के लिए परेशानी बन रहा है। चीन और वियतनाम के बीच भी बॉर्डर को लेकर विवाद है। आपको बतादें वियतनाम की उत्तरी सीमा चीन से लगती है। साउथ चाइना सी पर वियतनाम के एक्सक्लूसिव इकॉनमी जोन (ईईजेड) पर चीन ने अपनी हरकतें बढ़ाने की कोशिश की है। चीन की वजह से साउथ चाइना सी पर तनाव बढ़ा है। भारत, अमेरिका और मित्र देश मिलकर लगातार फ्री नेविगेशन की वकालत करते रहे हैं। वियतनाम की स्थिति साउथ चाइन सी में मजबूत होने से चीन को काउंटर करने में मदद मिलेगी। भारत और वियतनाम के संबंध काफी अच्छे रहे हैं। भारत ने 1979 के चीन-वियतनाम युद्ध में वियतनाम की मदद की थी।
गौरतलब है कि भारत की दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जलक्षेत्र में तेल खोज परियोजनाएँ हैं। इसी मद्देनजर भारत और वियतनाम पिछले कुछ वर्षों में साझा हितों की रक्षा के लिए अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नागरिकता छोड़ रहे हैं भारतीय, सबसे ज्यादा लोग अमेरिका गए