‘मेरे नाम से हो रहा बहुत बड़ा फ्रॉड’, AAP सांसद संजय सिंह ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने नाम से फ्रॉड होने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर सांसद संजय सिंह ने मध्यप्रदेश और मुंबई पुलिस को शिकायत की है।
संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है मेरे नाम से पहले मध्य प्रदेश की अध्यक्ष रानी अग्रवाल जी को फ़ोन गया उनसे पैसे की माँग की गई आज मुंबई अध्यक्ष प्रीति मेनन जी को फ़ोन गया। आख़िर ये कैसे हो रहा है? मुंबई पुलिस और मध्यप्रदेश पुलिस इसका संज्ञान लें और कार्यवाही करें।’ उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कॉल हिस्ट्री भी शेयर की है।
वहीं इससे पहले संजय सिंह ने केंद्रीय जांज एजेंसी सीबीआई और ईडी पर बड़ा आरोप लगाया था। सांसद संजय सिंह ने कहा कि, दोनों एजेंसियों के अधिकारी दिल्ली आबकारी नीति के मामले में गवाहों को बयान देने के लिए धमका रहे हैं।
संजय सिंह ने यह भी दावा किया था कि, उनके पास इस बात के सबूत हैं कि कैसे पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह साजिश रची जा रही है।
ये भी पढ़ें: यमुना में उफान,राजधानी सावधान! केजरीवाल सरकार के दिल्लीवालों को निर्देश