राजनीति

हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेगी कमेटी, प्रतिभा सिंह को भी मिली जगह

Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के छह बागी विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों समेत कुल 11 विधायक पंचकूला से उत्तराखंड शिफ्ट कर दिए गए हैं। इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल में सरकार और पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में सुक्खू सरकार नाराज प्रतिभा सिंह को भी जगह मिली है।

ये नेता बनाए गए कमेटी के सदस्य

कांग्रेस हाईकमान ने रविवार को छह सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर और धनीराम शांडिल सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि, कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पहले ही कोऑर्डिनेशन कमेटी के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम घोषित कर दिया था।

नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मिली जगह

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने को लेकर सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह को विवाद हुआ था। सुक्खू सरकार से प्रतिभा सिंह नाराज चल रही थीं। वे पिछले एक साल से सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित न होने की बात कह रही थीं। हालांकि, बाद में काफी उथलपुथल के बाद दोनों के विवाद सुलझ गया। कोऑर्डिनेशन कमेटी में प्रतिभा सिंह का भी नाम है।

यह भी पढ़ें -http://*Video: खुले में बह रहा था सीवर का पानी, पार्षद प्रतिनिधि और जेई को लोगों ने बना लिया बंधक*

यहां से शुरू हुआ था विवाद

आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के छह कांग्रेसी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसकी वजह से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हो हार गए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को निलंबित कर दिया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button