
Himachal politics: हिमाचल में सियासी घमासान जारी है। बागी हुए विधायकों के कारण कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने निष्कासित हुए विधायकों को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि एक बार फिर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब उन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी क्या भूमिका होगी और आने वाले समय में क्या रणनीति बनाई जाएगी, ये तो हाईकमान ही तय करेगा।
Himachal politics: ‘अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे थे विधायक’
मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि क्या वो 6 विधायक कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, तो कांग्रेस सासंद ने कहा कि वे अदालत जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपने लिए न्याय की लड़ाई तो हर कोई लड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर द्वारा उन्हे निष्कासित करने के क्या निर्देश थे। निष्कासित हुए विधायक भी इस फैसले से आहत हुए होंगे क्योंकि वे सभी कांग्रेस के लोग हैं और अपने अधिकारों के लिए, अपनी मांगों के लिए लड़ रहे थे।
‘कड़ी सुरक्षा में हैं निष्कासित विधायक’
यह पूछे जाने पर कि क्या वे अयोग्य ठहराए गए छह कांग्रेस विधायकों से मिलेंगे, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, “फिलहाल वे कड़ी सुरक्षा में हैं। इसलिए, उनसे मिलना आसान नहीं है। मैं उनसे संपर्क नहीं कर सकती क्योंकि उनके फोन बंद हैं। साथ ही पूरे इलाके को घेर लिया गया है। आप उनसे बात नहीं कर सकते, आप उनसे मिल नहीं सकते। यह आसान नहीं है, देखते हैं क्या स्थिति बनती है।”
ये भी पढ़ें- Himachal Political Crises: ‘बीजेपी की वर्किंग हमसे बेहतर’, सियासी संकट के बीच बोलीं प्रतिभा सिंह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप