Himachal News: जल्द 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान

Himachal govt raises age of marriage for women to 21
Share

Himachal News: हिमाचल सरकार ने सोमवार को एक ऐतिहासिक ऐलान किया है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने शादियों के लिए बेटियों की न्यूनतम उम्र में तीन साल के इजाफे का ऐलान किया है। सीएम सुक्खू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में अब लड़कियों की शादी 21 साल से पहले नहीं की जा सकेगी। इसके सरकार कानूनी प्रावधान करने जा रही है। बता दें कि मौजूदा वक्त में हिमाचल में लड़कियों की शादी की कानून उम्र 18 साल और लड़कों की 21 साल है।  

Himachal News: क्या बोले सीएम सुक्खू?

CM सुक्खू सोमवार (26 फरवरी) को केलांग पहुंचे थे। जहां उन्होंने लाहौल शदर उत्सव का शुभारंभ करने के बाद इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘अभी हमारा विधानसभा सत्र चल रहा है। हम अपनी बेटियों के लिए एक नई योजना लाने जा रहे हैं। अब बेटियों की शादी की उम्र 18 साल नहीं होगी।’ साथ ही सीएम सुक्खू ने ये भी बताया की ऐसा करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा। उन्होंने ये भी साफ किया कि इस सत्र में ये बड़ा बदलाव किया जाएगा।

जनवरी में ही मिल गई थी प्रस्ताव को मंजूरी

बता दें कि इस प्रस्ताव को जनवरी में ही मंजूरी मिल गई थी। अब विधानसभा में सरकार ये बिल पेश करेगी। सीएम सुक्खू ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि मौजूदा बजट सत्र में कानून में संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद लड़कों के साथ साथ लड़कियों की भी शादी की कानून उम्र 21 साल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Budget 2024: धामी सरकार ने पेश किया बजट, जानें क्या मिली सौगात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *