Madhya Pradesh में उच्च शिक्षा विभाग ने निकाली 4 हजार भर्तियां, फाइनल प्रस्ताव की जिम्मेदारी MPPSC को सौंपी

Share

मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग 2 हजार से ज्यादा पद भरने जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग में 4 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें से 2053 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि विभाग में जल्द ही 4 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विभाग में 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर फाइनल कर एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव ऑनलाइन भेजा जा चुका है। पहले चरण में सहायक प्राध्यापक के विभिन्न विषयों के 1669 पद, ग्रंथपाल के 255 एवं खेल अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जाएंगे।

शेष पद दूसरे चरण में किए जाएंगे

पहले चरण में 2053 पद भरे जा रहे हैं। दूसरे चरण में शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, यह पद कब भरे जाएंगे, इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।