UP Weather : उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. रविवार को बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि सोमवार से तेज आंधी और बारिश के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. नमी का स्तर भी घटकर अधिकतम 78 प्रतिशत दर्ज हुआ.
सोमवार शाम से मौसम में बदलाव
वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार और सोमवार के दिन तापमान बढ़ेगा, लेकिन सोमवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण फिर मौसम में बदलाव आएगा. प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि आंधी और बारिश के दौरान गैर जरूरी घर से बाहर न निकलें.
लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश से गुजर चुका है और अब नया सिस्टम ईरान के आसपास सक्रिय है. इसका असर पहले प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिखाई देगा और रविवार तक यहां मौसम प्रभावित होगा. पूर्वी यूपी और लखनऊ में इसका असर सोमवार शाम तक महसूस हो सकता है. अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- New PAN Card Rules 2026 : PAN 2.0 के तहत नए दस्तावेज और नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









