Delhi Weather Update : फरवरी अभी बीती नहीं है, लेकिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम पहले ही गर्म और शुष्क होने लगा है. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रातों में हल्की ठंड का असर अब भी बरकरार है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति 27 फरवरी तक बनी रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवा का प्रभाव देखा जाएगा.
रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस
22 फरवरी की सुबह दिल्ली में साफ आसमान के साथ शुरू हुई. मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास
बीते 24 घंटे में दिल्ली-NCR में 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. हालांकि हवा की दिशा और गति बार-बार बदलती रही, इसलिए मौसम पर कोई खास बदलाव नहीं दिखा. लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा. सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रह सकती है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
गर्मियों के कपड़े दिखाई देने लगे
दिल्ली-NCR में सर्दी की विदाई लगभग हो चुकी है. बाजारों में अब ऊनी कपड़ों की जगह गर्मियों के कपड़े दिखाई देने लगे हैं. लोग दिन में स्वेटर और जैकेट पहनना कम कर रहे हैं और तेज धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27 फरवरी तक रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है. इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं हैं और मौसम साफ रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें – अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, यौन शोषण से जुड़ा है मामला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









