
Ajit Pawar : महाराष्ट्र के पूर्व उपरामुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन को तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। 28 जनवरी को प्लेन क्रैश हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शनिवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत पवार के बेटे रोहित पवार ने इसे साजिश करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की भी मांग की है।
रोहित पवार के गंभीर आरोप
शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत पवार के बेटे रोहित पवार ने प्लेन हादसे को लेकर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने तकनीकी खामियों और विमान संचालक कंपनी पर गंभीर सवाल भी उठाया है और केंद्रिय उड्डयन मंत्री को इस्तीफा देने की बात कही है।
रोहित पवार का आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त Learjet 45 विमान का संचालन करने वाली कंपनी ‘VSR वेंचर्स’ को सत्ताधारी दलों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी के तार केंद्र और राज्य के प्रभावशाली नेताओं से जुड़े हैं। रोहित पवार ने सीधे तौर पर कहा कि DGCA के कुछ अधिकारी तथ्यों को दबाने और कंपनी को क्लीन चिट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे के पीछे के कारण पर चौंकाने वाला दावा
रोहित पवार ने अपनी निजी जांच का हवाला देते हुए कुछ चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में यात्रियों के सामान वाली जगह पर पेट्रोल के अतिरिक्त कैन रखे गए थे, जिसके कारण आग बेकाबू हुई। रोहित पवार के मुताबिक, क्रैश के समय विमान में एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे ब्लैक बॉक्स की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होते हैं। मेंटेनेंस में लापरवाही को प्वॉइंट करते हुएउन्होंने आरोप लगाया कि विमान की यांत्रिक स्थिति और रख-रखाव में भारी अनदेखी की गई थी।
पीएम और गृहमंत्री पर जताया विश्वास
बता दें कि तमाम आरोपों के साथ रोहित पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। इस दौरान उन्होंने पीएम और गृहमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहै कि, “अजित पवार को न्याय केवल पीएम और गृहमंत्री ही दिला सकते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि वे प्रधानमंत्री को इस संबंध में ईमेल के जरिए पत्र लिखेंगे।
ये भी पढ़ें – फोन पर दिया तीन तलाक, संपर्क किया खत्म, मियां ने बीवी-बच्चे को दर-दर भटकने पर किया मजबूर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









