Health Tips: लिवर की बिमारी से हैं परेशान…पपीते और लहसुन का करें इस्तेमाल, ग्रीन टी का ऐसे कर सकते हैं प्रयोग…
Health Tips: लिवर की कमजोरी कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। कमजोर लिवर अंधेपन का भी कारण बन सकता है। गर्मी के दिनों में खानपान और सुस्त लाइफस्टाइल के चलते लिवर पर गंभीर असर देखने को मिलता है। धूम्रपान और शराब का सेवन भी लिवर पर बुरा असर डालती है। स्वस्थ लिवर, स्वस्थ शरीर और निरोगी काया देने वाला होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर की कमजोरी पेट व आंखों को ही नहीं बल्कि किडनी व दिमाग के रोगों और डायबिटीज समेत कई समस्याओं को जन्म देती है। तो आइए जानते हैं कि लिवर की समस्याओं से कैसे निजात पा सकते हैं।
पपीते का करें सेवन
पपीते का सेवन लिवर को तंदरुस्त रखने में बड़ा सहायक होता है। पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर, कैरोटीन और मल्टीविटामिन्स पाए जाते हैं। विटामिन सी, ई और ए (Vitamin C, E and A) लिवर के लिए सर्वाधिक फायदेमंद न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) होते हैं. ये लिवर को स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
लहसुन है लाभकारी
लहसुन का सेवन लिवर को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर माना जाता है। अगर आपको लिवर को तंदरुस्त रखना है तो खाने में पर्याप्त मात्रा में लहसुन का उपयोग करें। लहसुन लिवर को स्वस्थ बनाने के साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी लड़ने में सहायक होता है। लहसुन के बहु लाभकारी गुण आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं।
ग्रीन टी का कर सकते हैं प्रयोग
ग्रीन टी का सेवन लिवर के लिए सर्वोत्तम उपाय है। ग्रीन टी ना केवल शरीर को एनर्जेटिक रखने में सहायक होता है वरन हेल्दी लिवर (Healthy Liver) के लिए भी रामबाण पेय पदार्थ है। ग्रीन टी को चाय के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन टी (Green Tea) लिवर की आयु बढ़ाता है साथ ही हष्ट-पुष्ट शरीर प्रदाता होता है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी के ताबड़तोड़ दौरे लगातार जारी, इन जिलों में करेंगे रैली
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप