Haryana : सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – ‘कोई भी बड़ा नेता…’

Haryana : हरियाणा में चुनाव चल रहे हैं, 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी कड़ी में सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक प्रचार में नहीं आया है। उनको डर है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा स्पष्ट वातावरण बना है। कांग्रेस का मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल हुआ था।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एकतरफा माहौल भाजपा का बना है। तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा में बन रही है। कांग्रेस बहुत बुरी तरीके से पिछड़ चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक प्रचार में नहीं आया है। उनको डर है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा स्पष्ट वातावरण बना है कि कांग्रेस का मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल हुआ था।
5 अक्टूबर को वोटिंग
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल हरियाणा में होने वाला है। कांग्रेस के बड़े नेता भी मान रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में चुनाव हो रहे हैं। 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। ऐसे में बीजेपी लगातार चुनावी रैलियां कर रही हैं, वहीं पीएम मोदी ने भी दौरा किया था। आज अमित शाह ने हरियाणा का चुनावी रैली की।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप