Delhi NCRUttar Pradeshलाइफ़स्टाइल

Happy Holi : रंगों के त्योहार में अब डरने की जरूरत नहीं, ऐसे करें स्किन केयर

Happy Holi : रंगों के त्योहार होली भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। होली के मौके पर बाजार में ज्यादातर केमिकल और पक्के कलर वाले रंग, गुलाल ही नजर आते हैं। इन रंगों से अक्सर त्वचा में खुजली, जलन, पिंपल और टैनिंग जैसी समस्या होती है। ऐसे में हम कुछ घरेलू उपायों से इन समस्या से खुद को बचा सकते हैं।

नारियल और बादाम तेल लगाएं

नारियल और बादाम तेल लॉरिक एसिड तथा विटामिन-ई युक्त होते हैं। जो बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बे कम करके त्वचा को मॉइस्चराइज बनाए रखता है तथा बालों को मजबूत बनाता है। अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो जाने से पहले बाल, चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों को अच्छे से तेल से मालिश कर लें। इससे रंग सीधे त्वचा के अन्दर नहीं जाता और स्किन सुरक्षित रहती है।

हैवी मॉइस्चराजर लगाएं

तेल लगाने के बाद स्किन पर हैवी मॉइस्चराजर जरूर लगाएं यह त्वचा को हाइड्रेट बनाकर रखता है। इससे त्वचा में जलन कम होती है और पक्के रंग भी नहीं चढ़ते। ड्राई स्किन वाले लोगों को ये जरूर करना चाहिए।

SPF-40 रेटिंग वाले सनस्क्रीन लगाएं

होली अक्सर दिन के समय धूप में खेली जाती है। इससे त्वचा पर टैनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले SPF-40 रेटिंग वाले सनस्क्रीन लगाकर निकलें। इससे आप टैनिंग से बच सकते हैं। SPF-40 एक सनस्क्रीन रेटिंग है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक UVB किरणों से सुरक्षा देती है।

घर पर बनाएं फेस पैक

घर पर एलोवेरा जेल, गुलाब जल, दही या बेसन का फेस पैक बनाकर रखें। होली खेलने के बाद चेहरे को बिना रगड़े गुनगुने पानी से धुलें। उसके बाद चेहरे पर ये फेस पैक लगाएं। यह चेहरे को ठंडक देता है तथा त्वचा पर रंगो का प्रभाव नहीं पड़ता। त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, वह मुझे मार देता, दो बार कर चुका था कोशिश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button