Uttarakhandक्राइम

Haldwani : नकली नोट सप्लाई करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा, सात गिरफ्तार

Haldwani : उत्तराखंड सहित कई राज्यों में चल रहे नकली नोटों की सप्लाई का पुलिस ने खुलासा किया है। पश्चिम बंगाल के मालदा से सप्लाई हो रही थी नकली नोटों की खेप। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 500-500 के नकली नोट के 3,07,000 रूपए बरामद किए गए है।

पश्चिम बंगाल से लाए जाते नकली नोट

इस मामले को लेकर एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोट लेकर आते थे। यह ग्रुप नकली नोटों को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में खपाता था। आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हुए सातों अभियुक्तों के पास से 500 रूपए के 614 नकली नोट बरामद हुए है। इनकी कीमत 3,07,000 रूपए है।  

नकली नोटों के सप्लाई का खुलासा  

एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने बताया कि नौ अक्टूबर को चैकिंग के दौरान लालकुआं पुलिस ने कार सवार युवक शिवम को पकड़ा। शिवम की कार से 500-500 के नौ हजार रूपए के नकली नोट बरामद किए गए। केस दर्ज कर जांच की गई। इस दौरान शिवम ने इस धंधे में कई लोगों के शामिल होने का खुलासा किया।  

एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन और सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर जांच शुरू हुई। 13 अक्टूबर को पुरानी नगीना कालोनी प्राथमिक विद्यालय से आसिफ अंसारी, सय्यद मौज्जम अली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के पास से 500-500 नकली नोट के कुल 2,67,000 लाख रुपये बरामद किए गए थे। वहीं वहीं 14 अक्टूबर को 5500 रुपये के साथ विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : Mandi Mosque Case : मस्जिद के अवैध निर्माण हटाने पर कोर्ट ने लगाई रोक, 20 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button