Madhya Pradesh

Gwalior से Mumbai शुरू होने वाली है नई हवाई सेवा

Gwalior To Mumbai Direct Flight:

दुनियाभर में घूमने के लिए फ्लाइट ट्रैवलिंग सबसे बेस्ट मानी जाती है। जनता को (Gwalior To Mumbai) इससे ज्यादा सुविधाजनक कुछ नहीं लगता। लोग चाहते हैं कि एयरपोर्ट जितना पास हो उतना अच्छा। जिससे वह हवाई यात्रा का मजा आराम से उठा सकें। अब इसे लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ग्वालियर को नई उड़ान की सौगात मिली है। इससे ग्वालियर और इसके आस-पास रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब सवाल उठता है कि यह उड़ान (Gwalior To Mumbai) कब-से शुरू होगी और कहां लेकर जाएगी? यहां जानिए इस नई हवाई सेवा से जुड़ी जानकारी।

You May Also Like

कब से शुरू होगी हवाई सेवा ?

दरअसल, 27 फरवरी से यह नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। अकासा एयरलाइंस इस सेवा को शुरू कर रही है। यह हवाई सेवा ग्वालियर से मुंबई तक के लिए होगी लेकिन हफ्ते में सारे दिन न चलकर यह हफ्ते में सिर्फ मंगलवार वाले दिन ही मिलेगी। आपको बता दें कि अभी ग्वालियर से मुंबई के लिए इंडिगो की हवाई सेवा चल रही है। ग्वालियर से सीधे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए हवाई संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें-http://बस्तर में तीन दिनों तक होगा Bird Survey, पिछले साल 201 प्रजातियों की हुई थी पहचान

नई हवाई सेवा क्या रहेगा शेड्यूल?

अकासा एयरलाइंस की यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 12:10 पर अपनी उड़ान भरेगी।

अकासा की यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे ग्वालियर आएगी।

ग्वालियर आने के बाद दोपहर 2:40 पर यह उड़ान भरेगी।

शाम 4:40 बजे यात्री फ्लाइट से मुंबई पहुंच जाएंगे।

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button