बिज़नेस

सोना-चांदी ने दी राहत की चमक, लगातार छठे दिन टूटा गोल्ड, सिल्वर भी ₹5,000 लुढ़की

Gold Price : महंगाई से परेशान लोगों के लिए सोने और चांदी के बाजार से फिलहाल राहत की खबर है. दोनों कीमती धातुओं के दाम में गुरुवार, 3 सितंबर को भी गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार छठे कारोबारी सत्र में नीचे आई. वहीं, चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी कमी देखने को मिली.

99.9 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना बुधवार के 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 2,100 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. यह सोने का करीब तीन सप्ताह का सबसे निचला स्तर है.

लगातार छह कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में कुल 11,000 रुपये की कमी आ चुकी है. 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इससे पहले 14 अगस्त को इसकी कीमत 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

चांदी भी ₹5,000 फिसली

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट रही. चांदी का भाव 5,000 रुपये घटकर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

वहीं, वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 25.24 डॉलर यानी 0.58 फीसदी बढ़कर 4,303.12 डॉलर प्रति औंस हो गई. इसके उलट चांदी करीब एक फीसदी कमजोर होकर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,841 रुपये यानी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. इस तरह घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने खरीदारों को कुछ राहत जरूर दी है.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का कहर, 12 की मौत, 172 सड़कें बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button