सोमालिया में बाढ़ का कहर, 31 लोगों की मौत हुई 

Share

सोमालिया (Somaliya) के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत हो गई। ख़बर है कि अक्टूबर (October) के बाद से बाढ़ के चलते लगभग 5 लाख लोगों को पलायन करना पड़ा। वहीं 12 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी उथल-पुथल हो गई है। इस बात की जानकारी सूचना मंत्री दाउद अवीस ने रविवार(12 नवंबर) को मोगादिशू (Mogadisha) में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। 

उन्होंने कहा कि विशेषकर दक्षिणी सोमालिया के गेडो क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है। मानवीय मामलों के सयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बाढ़ से लड़ने के लिए 25 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं।

उसने गुरुवार को एक बयान जारी कर चेतावनी दी थी कि इतनी बड़ी बाढ़ हर 100 साल में एक बार आने की आशंका हो सकती है।

ओसीएचए(OCHA) ने कहा कि अगर सभी सावधानियां बरती गईं, तो भी इस तीव्रता की बाढ़ के प्रभाव को केवल कम किया जा सकता है, रोका नहीं जा सकता। OCHA जीवन बचाने के लिए “पूर्व चेतावनी और जल्द कार्रवाई” की सिफारिश की है।

बयान में कहा गया है कि सोमालिया में दिसंबर तक चलने वाले बारिश के मौसम के दौरान बाढ़ से 16 लाख लोगों का जीवन प्रभावित हो सकता है और 15 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: गाजा पर मुसलमान देशों का सम्मेलन: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और तुर्की के राष्ट्रपति ने क्या कहा ?