मनोरंजन

इस बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, महिला को दी थी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक्टर पर हाल ही में एक एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ये एफआईआर(FIR) मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। एक्टर ने एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किया था। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था। इस मामले को लेकर एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

बता दें साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने उस महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने साहिल खान के साथ-साथ विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विदेशी महिला उसके पति के साथ काम करती थी कुछ समय बाद उसी पहचान अभिनेता से हुई फिर दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता के पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया की उन्होंने अब तक दोनों को रंगदारी के रूप में करीब 50 लाख रुपये दे चुकी है।

ये भी पढ़ें: Asha Parekh ने Bollywood को लेकर उठाए सवाल, कहा- ‘अमिताभ बच्चन के लिए इस उम्र मे…’ 

Related Articles

Back to top button