
बजट 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि किसानों (Kisan) को डिजिटल सर्विस (Digital Service) देंगे। वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया। रबी 2021-22 में 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन गेहूं और धान खरीदा जाएगा। गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा
बजट में किसानों को बड़ी सौगात, मिलेगी डिजिटल सर्विस
निर्मला सीतारमण बोलीं समावेशी विकास सरकार की प्राथमिकता है जिसमें धान, खरीफ और रबी फसलों के लिए किसान शामिल हैं, जिसके तहत 1,000 एलएमटी धान की खरीद की उम्मीद है जिससे 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ये बड़ा ऐलान
बजट पेश करते हुए वित मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने ऐलान किया कि अब गंगा किनारे ऑर्गेनिक खेती की जाएगी। साथ ही MSP का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। गंगा के किनारों के 5 किमी. के दायरे में आने वाली जमीन पर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं खेती की जमीन के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण होगा। राज्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सिलेबस बदलने को कहा जाएगा, ताकि खेती की लागत को कम किया जा सके। फलों और सब्जियों की उन्नत किस्म अपनाने वाले किसानों की मदद के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी, जिसमें दस्तावेज, खाद, बीज, दवाई से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।
निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)ने बजट 2022-2023 में किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
MSP पर रिकॉर्ड खरीद की जाएगी।
ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
सिंचाई-सुविधाओं को बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा।
2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित तिलहन की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा।
स्थानीय उत्पाद की आपूर्ति श्रृंखला में मदद के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद लागू होगा।