Farmers Protest : ‘ऐसी परिस्थिति में मार्च का…’, किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर बोले जीतन राम मांझी

Farmers Protest : किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। इसी को लेकर नेताओं के बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किसानों के मार्च को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। ऐसी परिस्थिति में मार्च का ढ़ोंग रचा जा रहा है और राजनीति की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री जीतन नाम मांझी ने कहा ने मार्च करने की जरूरत नहीं है। किसानों के 5 प्रतिनिधि आकर सरकार से बातचीत करें। सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है। ऐसी परिस्थिति में मार्च का ढ़ोंग रचा जा रहा है और राजनीति की जा रही है। किसानों की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी चिंतित हैं। किसानों को उनके उत्पादों का दोगुना फायदा है, उन्होंने MSP को बढ़ाने की बात की है तो फिर आंदोलन किस बात का है?
जानकारी के लिए बता दें कि किसान शंभू बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें रोकने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके साथ ही बॉर्डर पर किसानों से पहचान पत्र मांगा है। किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई है। किसानों ने 12 बजे शंभू बॉर्डर पर आगे बढ़ना शुरू किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
ये हैं मांगें
किसानों की मांगों पर आते हैं तो एमएसपी पर कानून की मांग है। किसानों का कर्ज माफ हो। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू हो। लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही किसानों की 12 मांगें हैं। आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को सरकारी नौकरी मिले।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप