
Jerry Lee Lewis Passed Away: हाल ही में एक दुखभरी ख़बर सबके सामने आई है। अमेरिकी गायक, पियानोवादक और गीतकार जेरी ली लेविस अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 वर्ष के आयु में उनका निधन हो गया। जेरी ने अपने घर में अंतिम सांस ली। दो दिन पहले, TMZ ने उनकी मृत्यु की सूचना दी थी। जिसे उनके करीबियों ने इसे झूठा करार दिया था। हाल के दिनों मे जेरी काफी अस्वस्थ चल रहे थे। बता दें कि जेरी ली लेविस एक रॉक रिबेल के तौर पर उभरे थे और लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे।
मशहूर अमेरिकन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Jerry Lee Lewis का निधन
आपको बता दें कि जेरी ली लेविस अपने आप को द किलर की उपाधि देते थे। उनके गाने में वासना भरी होती थी। उनका करियर 1958 में समाप्त हो गया, जब लोगों को इस बात का पता चला कि जेरी ने अपनी 13 साल की कजिन से ही शादी कर ली थी जबकि उनकी पहले से एक पत्नी थी। उनका इंग्लैंड का शो कैंसिल हो गया था और उन्हें रेडियो से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। उन्होंने ग्रेट बॉल द फायर जैसे गाने गाए थे।
जेरी ली को रेडियो से कर दिया गया था ब्लैक लिस्ट
जेरी ली लेविस अपनी आउट्रैजियस स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते थे। जेरी ली लेविस 1950 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे। जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे। वह सुनने वालों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने में सफल हो जाते थे। जेरी ली लेविस की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके निधन से फैंस को सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे है।