
मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Death) पर हाल ही में कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की थी, उसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। यह घटना मानसा में हुई है। Moosewala का जन्म 17 जून 1993 को हुआ था। इसके साथ ही शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला मनसा जिले के मूस वाले गांव के रहने वाले थे। इसके साथ ही वो अपने गैंगस्टर रैप के लिए (Sidhu Moosewala Love Life) फेमस थे। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी तो वहीं मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं।
दूल्हा बनने से पहले ही सिद्धू मूसेवाला ने ओढ़ लिया कफन
सिद्धू मूसेवाला की लव लाइफ की बात करें तो, उनकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। लेकिन वो एक लड़की को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान को सीक्रेट रखा था। लेकिन अब दिवंगत सिंगर की मां ने बताया है कि, वो जल्द ही शादी करने वाले थे। सिंगर अपनी मां चरण कौर के बेहद करीब थे। लेकिन अचानक यूं चले जाने से सिद्धू मूसेवाला की मां का एक सपना अधूरा रह गया। सिद्धू मूसे वाला की मां ने बताया कि सिंगर ने खुद उन्हें बताया था कि, वो अब सिंगल नहीं रहे। यही कारण था कि उन्होंने शादी की तैयारी (Sidhu Moosewala Love Life) शुरू कर दी थी। सिंगर की मां ने बताया उन्होने हमें बताया था कि, थोड़ा और समय बस, फिर अब वो सिंगल नहीं रहेंगे। हमने उनकी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी।
मां ने बताया इस लड़की से होने वाली थी शादी!
मां के मुताबिक उनके बेटे ने लड़की खुद चुनी है। यहां तक की उन्होंने सगाई भी कर ली थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, यह सपना अधूरा रह गया। अब इसे कोई चाहकर भी पूरा नहीं कर सकेगा। अब सिद्दू हत्याकांड में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला पर AN-94 से हमला किया गया। जिसमें उन पर करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद भी सिद्धू मूसेवाला जिंदा थे और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।