Advertisement

आखिर क्यों फंस गए ? ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर, पढ़े पूरी खबर

Share

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स केस (Siddhant Kapoor Drug Case) में तलवार लटक गई है।

Siddhant Kapoor Drug Case
Share
Advertisement

Entertainment News: फिल्मी दुनिया के अभिनेता हो या अभिनेत्री सुशांत राजपूत के मौत के बाद से ड्रग्स केस की गुत्थी में फंसते जा रहे है। हर दिन नया खुलासा या मामला सामने आ रहा है। ऐसे ही अब फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स केस (Siddhant Kapoor Drug Case) में तलवार लटक गई है।

Advertisement

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर

आपको बता दें बहन श्रद्धा कपूर की तरह सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor Drug Case) भी एक अभिनेता हैं। इसके अलावा सिद्धांत कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया है। सिद्धांत कपूर ने 2007 की कॉमेडी ‘ढोल’, 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’, 2006 की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘भागम भाग’, 2006 की कॉमेडी ड्रामा ‘चुप चुप के’ जैसी विभिन्न फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करके अपना करियर शुरू की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ (2013) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘अग्ली’ (2014) में नजर आए।

डिस्क जॉकी से अपने करियर की शुरुआत की

सिद्धांत कपूर ने अमेरिका में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म निर्माण और अभिनय की पढ़ाई करने के बाद अभिनेता (Siddhant Kapoor Drug Case) ने डिस्क जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में सिद्धांत कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा और ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुप के’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

Read Also:- Mahima Chaudhry Breast Cancer: महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

सत्ते पे सत्ता से करने वाले थे डेब्यू, फिर…

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, सोहम शाह की 2012 में आई फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद सिद्धांत ने 2013 में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और कंगना रणौत के साथ फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ से अभिनय की शुरुआत की। और फिर 2014 में आई थ्रिलर फिल्म ‘अग्ली’ में सहायक निर्देशक का काम करने के साथ-साथ फिल्म में तेजस्विनी कोल्हापुरे और रोनित रॉय के साथ एक कैमियो रोल निभाया।

कौन थी सिद्धार्थ कपूर की गर्लफ्रेंड?

सिद्धांत कथित तौर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और मॉडल एरिका पैकर्ड को डेट कर रहे थे। बता दें कि एरिका, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉडी बिल्डर गेविन पैकार्ड की बेटी हैं। हालांकि आठ साल पहले यानी 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर 1.5 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें