Advertisement

ये क्या हुआ? रेहड़ी पर भुट्टा भून रहे हैं कपिल शर्मा शो के स्टार सुनील ग्रोवर, वीडियो हुआ वायरल

रेहड़ी पर भुट्टा भून रहे हैं सुनील ग्रोवर

रेहड़ी पर भुट्टा भून रहे हैं सुनील ग्रोवर

Share
Advertisement

Sunil Grover Roasting Corn: द कपिल शर्मा शो के स्टार सुनील ग्रोवर इन दिनों क्या कर रहे हैं? इस कॉमेडियन एक्टर को उनके फैंस बहुत याद करते हैं। ऐसे में अब सुनील का एक वीडियो सामने आया है।

Advertisement

सुनील ग्रोवर के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस उनकी लाइफ में बहुत इंट्रेस्ट रखते हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इन दिनों सुनील अपनी लाइफ में क्या कर रहे हैं। बता दें कि सुनील जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगे।

नए मिशन की तलाश में सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर इन दिनों भुट्टे भून रहे हैं। यकीन नहीं होता, जी हां ये सच है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनील ग्रोवर रेहड़ी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस रेहड़ी नें फ्रूट्स और छल्लियां भी हैं। इस रेहड़ी पर एक चूल्हा भी है। इसी चूल्हे पर सुनील ग्रोवर भुट्टा भूनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सुनील ग्रोवर सिर पर गमछा लिए, घुटने उठाए बैठे दिख रहे हैं और भुट्टे सेकते और उन्हें पंखा करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा – नए मिशन की तलाश में हूं।

सुनील की वीडियो पर फैंस कर रहे रिएक्ट

सुनील ग्रोवर की इस वीडियो पर उनके फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अरे भैया ये क्या कर रहे हो भुट्टे भून रहे हो, तो किसी ने कहा कि आप कहां हो दिन दिनों। एक फैंस ने पूछा कि नए प्रोजेक्ट के साथ आपका इंतजार हो रहा है टीवी पर, तो कोई ये कहते हुए नजर आया कि आपका वेट करते करते थक गए अब तो कपिल शर्मा के शो पर आ जाओ। ऐसे में कई लोग सुनील को कपिल के शो में वापसी के लिए कहते हुए नजर आए। वहीं एक फैंन ने कहा – अच्छा नहीं आना है तो मत आओ कपिल के शो पर. लेकिन यूट्यूब पर अपनी वीडियो तो शेयर कर दिया करों।

ये भी पढ़ें: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज से पहले ही चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म से हटाए गए ये डॉयलाग्स और सीन्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें