Advertisement

शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म! सितंबर में होगी फिल्म ”जवान” रिलीज

Share
Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” का नया पोस्टर जारी किया गया है। King khan की फिल्म ‘जवान’ को लेकर पिछले कुछ समय से कयास भी लगाए जा रहे थे। साथ ही, उनके फैन्स को ”जवान” फिल्म की रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार था। ‘जवान’ का लेटेस्ट पोस्टर काफी खतरनाक है, जिसके देखने के बाद इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ जाएगी। हाल ही में शाहरुख खान ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Advertisement

इसमें उन्होंने बताया कि ”जवान” वर्ल्डवाइड 7 सितंबर 2023 को आएगी। फैंस में इसे लेकर काफी उत्सुकता है। ट्विटर पर इसे अब तक 1 लाख 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह 17 सेकंड का है। फिल्म का निर्माण गौरी खान कर रही हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसमें एक व्यक्ति को कूदते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। ‘जवान’ के फिल्म में आपको किंग खान के अपॉजिट साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा है। नयनतारा की यह शाहरुख के साथ पहली हिंदी फिल्म भी है। इसके साथ आपको इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्रा है। खास बात यह भी है कि दीपिका पादुकोण फिर एक बार किंग खान के साथ इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी। जो कि फैंस के लिए काफी ज्यादा उत्साह बढ़ा देने वाली बात है।

शाहरुख खान कि हाल ही में, फिल्म पठान रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। फिल्म पठान में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। इस फिल्म ने पूरे विश्व में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया था।

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा Cyclone Mocha का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *