
BIGG BOSS OTT 2: बिग बॉस का घर इंफ्ल्यूएंसर्स के रंग मे रंगता हुआ दिखा। हाल ही में घर में ढेरों इंफ्ल्यूएंसर्स को एंट्री मिली. जिनमें से दो मीडिया घर इंफ्ल्यूएंसर्स के अंदर ही रह गए।
बीती रात बिग बॉस ओटीटी के घर में बिग बॉस हाउस में ढेरों इंफ्ल्युएंसर्स का जमावड़ा लगा। आरजे मल्षिका, मिस मालिनी, बीसी आंटी, दीपराज जाधव से लेकर डैनी पंडित तक बिग बॉस के घर में पहुंचे। इसी बीच आशिका भाटिया और एलविश यादव भी शो के अंदर दिखाई दिए। बाकी इंफ्ल्युएंसर्स तो घर से चले गए, लेकिन ये दोनों घर के अंदर ही रह गए। बाद में बिग बॉस की अनाउंसमेंट हुई कि आशिका और एलविश दोनों ही इस सीजन की वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं।
दो हिस्सों में बंटा बिग बॉस का घर
एलविश और आशिका के घर में एंटर होने के बाद बिग बॉस का घर दो भागों में बंटा दिखाई दिया। जिया अविनाश के साथ एलविश और आशिका अभिषेक, बेबिका और मनीषा के साथ हैंग करती दिखीं। इस दौरान एलविश बेबिका से फुल मस्ती लेते नजर आए। बेबिका के लिए पूजा ने एलविश के सामवे कहा कि वो तो आपकी फैन हो गई है। ऐसे मे बेबिका एलविश के साथ बतियाती दिखीं। हालांकि एलविश स्मार्टली उनके सवालों के जवाब दे रहे थे। बेबिका पहले तो समझी कि एलविश उनके अंटे में आ गए हैं, लेकिन एलविश के उल्टे सीधे जवाब से बेबिका को एहसास हो गया कि वे इतनी आसानी से किसी का भी साथ नहीं देंगें।
मनीषा ने कैप्टन बनकर बांटी ड्यूटी
अब बिग बॉस में मनीषा की जिम्मेदारी बढ़ गई है, ऐसे में मनीषा ने फलक को ब्रेकफास्ट और बेबिका को डिनर करने के लिए दिया। वहीं एलविश हर तरफ मेहफिलें लूटतें दिखें। हालांकि आशिका काफी शांत नजर आई। आशिका और एलविश के लिए मनीषा ने सोने का इंतजाम भी किया. एलविश ने इस दौरान जिया और अविनाश की खिल्ली भी उड़ाई। इस बारे में वे मनीषा अभिषेक और आशिका भाटिया से हंस हंस कर बातें करते दिखे।
ये भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने शादी के बाद बेटी अथिया को सलाह तो दामाद केएल राहुल को दी WARNING, जानिए क्यों..