Advertisement

Coffee With Karan में सोनम कपूर ने कंगना रनौत की अंग्रेजी का उड़ाया था मजाक, एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब

कंगना रनौत, सोनम कपूर

कंगना रनौत, सोनम कपूर

Share
Advertisement

Kangana Ranaut Reply Sonam Kapoor: कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड पर तंज कसा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर कॉफी विद करण का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें सोनम कपूर, कंगना की अंग्रेजी मजाक उड़ा रही हैं।

Advertisement

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर की है, जिसमें कॉफी विद करण में सोनम कपूर, कंगना रनौत की इंग्लिश का मजाक उड़ा रही हैं। कंगना ने अब अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये क्लिप करते हुए कहा है कि मूवी माफिया से लंबी लड़ाई के बाद अब किसी आउटसाइडर का उसकी इंग्लिश की वजह से मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।

बता दें कि कंगना और करण जौहर की लड़ाई बहुत पुरानी है। कंगना ने कॉफी विद करण में जाकर करण को मूफी माफिया कहा था और उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया था। तभी से कंगना किसी न किसी बहाने से तंज कसती रहती हैं।

कंगना ने शेयर किया क्लिप

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी विद करण का क्लिप शेयर किया, जिसमें करण, सोनम से पूछते हैं कि अगर आपको ऑप्शन दिया जाए कि वह सेलिब्रेटिज को यह-यह पावर दे सकती हैं, तो वह किसे देंगी? अच्छी इंग्लिश बोलने का पावर – इस पर सोनम ने कंगना का नाम लिया था।

अब किसी आउटसाइडर का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा

इस क्लिप के साथ कंगना ने लिखा – फिल्म माफिया से इतने सालों की लड़ाई के बाद मैंने सीखा है कि अब किसी आउटसाइडर का मजाक इंग्लिश न बोलने की वजह से नहीं उडाया जाएगा। साथ ही वह शो अब बंद हो गया है।

ये इंग्लिश बोलने वाली आंटियां

कंगना आगे लिखती हैं लास्ट में मेरा कमबैक देखना न भूलें। 24 की उम्र में खुले तौर पर बेइज्जती सहने के बाद मैंने जिस तहजीब से उसका जवाब दिया था। वैसा जवाब अच्छे घरों में पली-बढ़ी इंग्लिश बोलने वाली आंटिया कभी नहीं दे सकती।

कंगना का वर्क फ्रंट

बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की तो कंगना फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। साथ ही उनकी एक और फिल्म तेजस आ रही है, जो 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: न्यूली मैरिड कपल ने रोमांटिक डेट की एंजॉय, सनी देओल की मॉर्डन बहू ने फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *