महज 16 साल की उम्र में हो गई थी शादी, सुरों की मल्लिका आशा भोसले के जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें
Asha Bhosle Birthday: सुरों की मल्लिका यानि आशा भोसले आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी जादुई आवाज से सजाया है। बता दें कि आशा ताई ने काफी कम उम्र में गायिकी की दुनिया में दस्तक दे दी थी। 8 सितंबर 1933 को ब्रिटिश इंडिया के सांगली में जन्मी आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र यानी 1943 से ही गाना शुरू कर दिया था। करीब 20 भाषाओं में वो अब तक 12000 से भी ज्यादा गाने गा चुकीं हैं।
महज 16 साल की उम्र में हो गई थी Asha Bhosle की शादी
वैसे तो आशा ताई ने अपनी आवाज से सबको दीवाना बनाया ही है, लेकिन इसके अलावा आशा भोसले को कुकिंग का भी बेहद शौक है। इतना ही नहीं, उनके विदेश में कई रेस्तरां भी हैं। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को आशा के हाथ का कढ़ाई गोश्त और बिरयानी बेहद पसंद है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को आशा भोसले के हाथों का बना खाना बेहद पसंद था। एक बातचीत के दौरान आशा भोसले ने कहा था कि ऋषि कपूर को उनके हाथ का शामी कबाब, कड़ाही गोश्त और काली दाल बहुत पसंद थी।
आशा भोसले को कुकिंग का भी रहा बेहद शौक
बता दें कि साल 1948 में आई फिल्म ‘चुनरिया’ से शुरुआत करने वाली आशा ताई ने हिंदी फिल्मों में एक के बाद एक लाजवाब गाने गाये हैं। उसके बाद उन्होंने हंसराज बहल के संगीत निर्देशन में ‘सावन आया’ गीत गाया था। इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि सुरों की मल्लिका आशा जी गिनीज बुक के हिसाब से सबसे अधिक गाना गाने पहली गायिका है। विश्व भर में अपनी गायिका का जादू बिखरेने वाली आशा जी ने संगीत में तो अपना परचम लहराया ही बल्कि अपने अभिनय में भी किसी से पीछे नहीं रही।