Advertisement

Ajay Devgn ने फिल्म जगत में कैसे की शुरूआत, जन्मदिन आज, जानिए सब कुछ

Share
Advertisement

भारतीय फिल्म जगत के प्रतिभाशाली अभिनेता अजय देवगन का आज (2 अप्रैल) जन्मदिन है। अजय का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, हर बार अपने खास अंदाज के चलते अजय देवगन अपने फैंस के दिलों पर छाप छोड़ जाते हैं। बीती 30 मार्च को अजय की भोला फिल्म रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया फिल्म को लेकर काफी चर्चा भी हो रही हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि कौन-सी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की और किन फिल्मों में काम करके उन्होंने बुलंदियों तक का सफर तय किया।

Advertisement

फूल और कांटे से की शुरूआत

भारतीय सिनेमा के दमदार कलाकार अजय देवगन ने साल 1991 में अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे के जरिए फिल्म जगत में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट रही। इस फिल्म में अजय के अलावा मधु, अमरीश पुरी, आरीफ खान, अरूणा ईरानी जैसे कई कलाकारों ने काम किया। इस फिल्म से जुड़ा रोचक किस्सा जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

अजय देवगन की फूल और कांटे और अनिल कपूर की लम्हे फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई। जिस समय अजय की पहली फिल्म रिलीज हुई, उस समय अनिल कपूर सिनेमा जगत का जाना माना नाम बन चुके थे। लेकिन फिर भी अनिल की लम्हे फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला और फिल्म फ्लॉप साबित हुई। जबकि अजय की फूल और कांटे सुपरहिट रही।

अजय देवगन की हिट फिल्में

नंबर:1 राजनीति
2010 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तब 93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो आज के दौर में 125 करोड़ या इससे भी ज्यादा का होता। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी।

नंबर:2 दृश्यम
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्मों में से एक साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम है। दृश्यम टीवी पर तो खूब देखी गई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की। इस फिल्म ने सौ का आंकड़ा पार नहीं किया था। दरअसल, दृश्यम का रिलीजिंग टाइम सही नहीं था, जिसका फिल्म को खामियाजा भी भुगतना पड़ा, उस समय सलमान खान की बजरंगी भाईजान और सुपरहिट फिल्म बाहुबली रिलीज हुई थी। हालांकि दृश्यम को भी लोगों का प्यार मिला।

नंबर:3 सिंघम
सिंघम बन कर अजय देवगन ने जोरदार दहाड़ लगाई और उनकी यह अदा दर्शकों को खूब पसंद आई। साल 2011 में रिलीज हुई सिघंम ने 100 करोड़ से भी अधिक की कमाई की। इस फिल्म को टीवी पर भी खूब देखा गया। यह फिल्म सुपरहिट रही।

नंबर:4 बोल बच्चन
साल 2012 में रिलीज हुई बोल बच्चन भी अपने समय की हिट फिल्म रही है। रोहित शेट्टी और अजय की जोड़ी की एक और सफल फिल्म। फिल्म ने धीमे-धीमे चलते हुए सौ करोड़ का आंकड़ा छुआ। अजय के करियर की एक और हिट फिल्म। बॉक्स ऑफिस पर बोल बच्चन का कलेक्शन 102 करोड़ रुपये रहा।

नंबर:5 सन ऑफ सरदार
साल 2012 में रिलीज हुई अजय की फिल्म सन ऑफ सरदार के सामने शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बिजनेस प्रभावित हुआ, लेकिन अजय की फिल्म ने शानदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला किया। अगर सन ऑफ सरदार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो 105.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

नंबर:6 गोलमाल 3
साल 2010 में रिलीज हुई गोलमाल 3 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और सुपरहिट रही। गोलमाल सीरिज में कभी भी अजय को असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने 107 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

नंबर:7 सिंघम रिटर्न्स
साल 2012 में रिलीज हुई सिंघम से भी जोरदार सफलता साल 2014 में रिलीज हुई सिंघम रिटर्न्स को मिली। हालांकि इसमें सिंघम जैसा दम नहीं था, लेकिन सिंघम ब्रैंड का पूरा फायदा फिल्म को मिला और यह सुपरहिट रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ रुपये की कमाई की।

नंबर:8 गोलमाल अगेन
सिंघम रिटर्न्स से बड़ी हिट देने के लिए अजय को तीन वर्ष इंतजार करना पड़ा। गोलमाल अगेन उनके करियर की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉक्स ऑफिस ग्रॉसर बनी। इस फिल्म ने सिंघम रिटर्न्स का लाइफ टाइम कलेक्शन बहुत जल्दी पार कर लिया। दस दिनों में 167 करोड़ रुपये का कलेक्शन यह कर चुकी है और सुपरहिट का खिताब इसे मिल गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 203 करोड़ रुपये की कमाई महज चार सप्ताह में कर ली थी।

ये भी पढ़ें: Bholaa Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की भोला का दूसरे दिन कम हुआ जलवा, कमाए इतने करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें