Brijesh Tripathi Passes Away: नहीं रहे भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Share

Brijesh Tripathi Passes Away: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। जाने माने एक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। रवि किशन दिनेश लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ काम करने वाले ब्रिजेश त्रिपाठी ने हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी।

Brijesh Tripathi Passes Away: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।

Brijesh Tripathi Passes Away: आज होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सैंया तोहारे कारन’ से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई ‘टैक्सी चोर’ थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी ‘नो एंट्री’, ‘ओम’, ‘गुप्ता: द हिडन ट्रुथ’, ‘मोहरा’, ‘देवरा भईल दीवाना’, ‘हमार बॉडीगार्ड शिवा’, ‘ड्राइवर राजा’, ‘पिया चांदनी’, ‘राम कृष्ण बजरंगी’ और ‘जनता दरबार’ सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।

रवि किशन ने जताया शोक

बृजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में कीं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था। उनके निधन पर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में की थीं, उनका जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक युग का प्रस्थान है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करें।’

ये भी पढ़ें-IND vs SA 2nd ODI Live Streaming: दूसरे वनडे में भारत जीतेगा या साउथ अफ्रीका? यहां जानें स्ट्रीमिंग डिटेल