झारखंड के बोकारो में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद

Encounter : झारखंड के बोकारो जिला के लुगू पहाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें एक करोड़ रुपए का इनामी भी ढेर हो गया है। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल शामिल है।
दरअसल, जो इनामी नक्सली विवेक दस्ते है। उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक – रुक कर फायरिंग हुई। बोकारो के ललपतिया थाना क्षेत्र के मुंडा टोली व सीसो के पास मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह चार बजे से ही गोलियों की आवाज शुरू हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज के साथ लोगों की नींद खुली। बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जांच अभियान शुरू किया गया।
आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी, बिहार का इनामी नक्सली अविनाश दा उर्फ अरविंद यादव समेत 8 नक्सलियों को ढेर किया गया है। बिहार के जमुई इलाके में सक्रिय अरविंद है, जो संगठन विस्तार को लेकर कार्यक्रम चलाता था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने घेरा बंदी कर दी। एनकाउंट शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में बढ़ी गर्मी, तीन साल में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज, IMD ने दी चेतावनी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप