विदेश

ईरान के हमलों के बाद बदली दुबई की तस्वीर, सैटेलाइट इमेज ने दुनिया को चौंकाया

Dubai Satellite Images : दशकों से मिडिल ईस्ट में सुरक्षित शहर के तौर पर पहचाने जाने वाले दुबई की तस्वीर बीते कुछ दिनों में पूरी तरह बदल गई है. 24 फरवरी तक सैटेलाइट तस्वीरों में जहां इसकी चमकती सड़कें और आलीशान टावर नजर आ रहे थे, वहीं 1 मार्च को सामने आई तस्वीरों ने दुनिया को चौंका दिया है. इन तस्वीरों में दुबई के आसमान में काले धुएं के घने गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं.

ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों की बारिश कर दी है, हालांकि, दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबे से शहर के कई प्रतिष्ठित स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है.

मिसाइलों की रोशनी से पूरा शहर दहल उठा

दुबई का प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल और पाम जुमेराह जैसे रिहाशी इलाकों के पास मलबे गिरने से नुकसान की खबरें हैं. स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय धमाकों की आवाजों और आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों की रोशनी से पूरा शहर दहल उठा.

मंगलवार तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दुबई के मीडिया दफ्तर ने कहा कि पिछली आगजनी की तस्वीर ऑनलाइन प्रसारित हो रही है और चेतावनी दी कि भ्रामक तस्वीर शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने बाद में अपनी पिछली पोस्ट को हटा दिया. रविवार तक खाड़ी क्षेत्र में ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज होती गई, स्थानीय लोगों ने शहर में असामान्य रूप से शांति का माहौल देखा. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मानव संसाधन मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मंगलवार तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है.

इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया

आपको बता दें कि यह तनाव तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया, इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई. ईरान ने बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल और उन खाड़ी देशों पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें – अमृतसर में नशा व अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी हेरोइन और पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button