बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित, कहा – ‘हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि’

Draupadi Murmu Addressed : 15 अगस्त को पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाएगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अपनी स्वाधीनता को पुन: प्राप्त करने के बाद हम एक ऐसे लोकतंत्र के मार्ग पर आगे बढ़ें, जिसमें सभी व्यस्कों को मतदाना का अधिकार था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दूसरे शब्दों में कहें तो हम भारत के लोगों ने अपनी नियति को स्वरूप देने का अधिकार स्वयं को अर्पित किया। अनेक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में लिंग, धर्म तथा अन्य आधारों पर लोगों के मताधिकार पर पाबंदियां होती थीं। परंतु हमने ऐसा नहीं किया। चुनौतियों के बावजूद भारत के लोगों ने लोकतंत्र को सफलतापूर्वक अपनाया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अपनाना हमारे प्राचीन लोकतामंत्रिक मूल्यों की सहज अभिव्यक्ति थी। भारत भूमि विश्व के प्राचीनतम गणराज्यों की धरती रही है। इसे लोकतंत्र की जननी कहना सर्वथा उचित है। हमारे द्वारा अपनाए गए संविधान की आधारशिला पर हमारे लोकतंत्र का भवन निर्मित हुआ है। हमने लोकतंत्र पर आधआरित ऐसी संस्थाओं का निर्माण किया जिनसे लोकतांत्रिक कार्यशैली को मजबूती मिली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारे लिए हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र सर्वोपरि है। अतीत पर दृष्टिपात करते हुए हमें देश की विभाजन की पीड़ा को भी नहीं भूलना चाहिए। आज हमने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। विभाजन के कारण भयावह हिंसा देखी गई और लाखों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर किए गए। आज हम इतिहास की गलतियों के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

हमारे संविधान में ऐसे चार मूल्यों का उल्लेख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्यारे देशवासियों, हमारे संविधान में ऐसे चार मूल्यों का उल्लेख है, जो हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने वाले चार स्तंभ हैं। ये हैं न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता। ये हमारी संभ्यात के ऐसे सिद्धांत हैं जुन्हें हमने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुन: जीवंत बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमें आतंकवाद के कहर का सामना करना पड़ा। कश्मीर में छुट्टियों पर गए निर्दोष नागरिकों की हत्या कायरतापूर्ण और पूरी तरह से अमानवीय थी। भारत ने निर्णायक तरीके से और दृढ़ संकल्प के साथ जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। रणनीतिक स्पष्टता और तकनीकी क्षमता के साथ, उन्होंने सीमा पार आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। मेरा मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मानवता की लड़ाई में एक मिसाल के रूप में इतिहास में दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें : AAP का BJP पर वार, भाजपा सरकार की नाकामी ले रही दिल्लीवालों की जान, PWD मंत्री का मांगा इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button