विदेश

डॉ. रवजोत सिंह की विदेश मंत्रालय से अपील, मिडिल ईस्ट में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी की बात

Iran Israel War : एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने युद्ध के कारण मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की स्थिति के मद्देनजऱ वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के संबंध में तत्काल बैठक करने का आग्रह किया। डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मध्य पूर्व में उत्पन्न यह तनाव हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। स्थिति की नाजुकता को देखते हुए उन्होंने कहा कि वहां फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने चल रहे युद्ध के कारण यूनाइटेड अरब एमिरेट्स के विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और निवासियों से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस गंभीर संकट की घड़ी में उन्हें आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और मध्य पूर्व में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

डॉ. रवजोत सिंह ने फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उनकी सुरक्षित पंजाब वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, वह मुझे मार देता, दो बार कर चुका था कोशिश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button