पहले मिठाई फिर दवाई…अस्पतालों के चक्कर लगाने से बचें, इस दीपावली खानपान का ध्यान रखें

Diwali 2024

Diwali 2024

Share

Diwali 2024: दीपावली का त्योहार उत्साह और प्रेम का प्रतीक है, लेकिन यह खुशियों के साथ कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है। इस दौरान खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर यदि आप उच्च रक्तचाप, शुगर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली के बाद अस्पतालों में अक्सर लोग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आते हैं।

हिंदू त्योहारों पर पकवान बनाने-खाने का रिवाज होता है। मगर, इन्हीं पकवानों के अधिक सेवन से स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। इस दीपावली, स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। अपने खानपान के चयन में सतर्क रहें और स्वस्थ विकल्पों का चयन करें। इससे न केवल आप स्वस्थ रहेंगे, बल्कि त्योहार का आनंद भी बेहतर तरीके से ले सकेंगे।

पेट के संक्रमण का जोखिम

त्योहारों में मिठाइयों का खास महत्व है, लेकिन ज्यादा मिठाई खाने से शुगर और वजन बढ़ सकता है। बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट और बासी होने का खतरा भी होता है, जिससे पेट के संक्रमण का जोखिम बढ़ता है। इसके अलावा, तली-भुनी चीजों और जंक फूड्स का अधिक सेवन गैस्ट्रिक समस्याओं का कारण बन सकता है, क्योंकि इनमें नमक और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।

त्योहारों के दौरान जंक फूड्स जैसे बर्गर, फ्राइज और पास्ता से बचना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ अत्यधिक तेल, मैदा और चीनी से भरे होते हैं। इसके अलावा, शराब और धूम्रपान से भी दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इस दीपावली शराब-धू्म्रपान के सेवन से बचें।

यह भी पढ़ें : UP NEWS : बहराइच हिंसा के आरोपियों की हुई पेशी, पुलिस को 14 दिन की मिली रिमांड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप