मनोरंजन

Dhurandhar 2 OTT Release : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ OTT पर कब होगी उपलब्ध, जानें बड़ा अपडेट

Dhurandhar 2 OTT Release : रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और दर्शक अब इसके ओटीटी प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी, लेकिन इस बार निर्माताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीद लिए हैं।

थिएटर रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये है, जो पहले भाग की तुलना में दोगुनी है। हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज़ की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन सामान्य तौर पर बड़ी फिल्मों को थिएटर रिलीज़ के लगभग आठ हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है। चूंकि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, इसलिए अनुमान है कि जून के दूसरे हफ्ते तक यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हो सकती है।

वैश्विक स्तर पर 690 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले ही दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग दी, जबकि अब तक घरेलू बाजार में लगभग 400 करोड़ और वैश्विक स्तर पर 690 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

पाकिस्तान के खतरनाक गिरोहों में घुसपैठ

सीक्वल में रणवीर सिंह अपने किरदार जाकिरत सिंह रंगी के जासूसी सफर और पिछली जिंदगी की झलक दिखाते हैं। कहानी इस पर केंद्रित है कि कैसे वह ‘हमजा अली मजारी’ बनकर पाकिस्तान के खतरनाक गिरोहों में घुसपैठ करता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी सस्पेंस और एक्शन के लिए खूब सराही जा रही है। ओटीटी पर फिल्म आने के बाद दर्शक इसे बड़े पर्दे के अलावा घर पर आराम से भी देख सकेंगे, जिससे इसका उत्साह और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार इंटर 2026 रिजल्ट आज होगा जारी, 13 लाख छात्र-छात्राओं की इंतजार की घड़ी, ऐसे चेक करें परिणाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button