Dhoni: हार के बाद भी सबका दिल जीत गए धोनी, फैंस बोले- लौट आओ माही…

Dhoni
Dhoni: इस सीजन पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने खेली नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। ये मुकाबला भले ही रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली ने 20 रनों से जीत लिया पर क्रिकेट फैंस का दिल तो ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी ने जीता। धोनी ने 16 गेंदों पर 231.25 के स्ट्राइक रेट से 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 37 रनों की नॉट आउट पारी खेली। इस शानदार पारी को धोनी के साथ-साथ क्रिकेट फैंस ने भी खूब इंजॉय किया। धोनी ने सबसे ज्यादा दिल्ली के तेज़ गेदबाज एनरिक नॉटर्जे की धुनाई करी। इंटरनेशसल क्रिकेट से सन्यास के बाद धोनी को शानदार लय में देख फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी खूब तारीफ की। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि एक बार फिर लौट आओ माही…
दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरे धोनी
रितुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने दोनों मैच जीत कर आ रही है। और दोनों ही मुकाबलों में फैंस को धोनी की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली। उनके सब्र का बांध टूट ही रहा था कि तभी रविवार को दिल्ली के खिलाफ धोनी मैदान पर उतर आए।
धोनी ने एनरिक नॉटर्जे की करी जमकर कुटाई
विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में धोनी पहली बार इस सीजन के किसी मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरे। 17वें ओवर में जब धोनी ने मैदान में एंट्री कर तो फैंस का जोश हाई था, स्टेडियम के हर कोने से माही माही की गूंज थी। तेज़ गेंदबाज मुकेश कुमार की पहली और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर धोनी ने अपने इरादे बता दिए। उसके बाद 18वे ओवर में धोनी ने खलील अहमद को एक्सट्रा कवर पर शानदार छक्का जड़कर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब आखिरी दो ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 45 रन चाहिए थे। मैदान पर अगर मैच फिनिशर धोनी हो तो फैंस को उम्मीद रहती है कि ये खिलाड़ी कुछ भी कर सकता है। हालांकि 19वां ओवर फेंकने आए मुकेश कुमार ने 5 रन देकर मैच को चेन्नई से दूर कर दिया। 20वें ओवर में अब चेन्नई को मैच जीतने के लिए 40 रन चाहिए थे, एनरिक नॉटर्जे के इस ओवर में धोनी ने 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से कुल 20 रन कूट डाले। चेन्नई मैच तो 20 रन से हार गई पर धोनी की धमाकेदार पारी से फैंस खुश नज़र आए।
दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर और कप्तान रिषभ पंत के दम पर टीम ने 20 ओवर में 191 रन बनाए। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 171 बना पायी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप