Advertisement

Sawan Shivratri 2022: आज शिवरात्रि पर मंगला-गौरी का बन रहा शुभ संयोग, ये काम करने से जीवन से सभी तरह के कष्ट होंगे दूर!

Sawan Shivratri 2022
Share
Advertisement

Sawan Shivratri 2022: शिव जी भोले बाबा को वैसे तो मनाने के लिए कहा जाता है कि ज्यादा पूजा की जरुरत नहीं पड़ती सिर्फ मन में सच्ची श्रद्धा से ही भगवान शिवजी प्रसन्न हो जाते है। लेकिन सावन महीने के सोमवार, प्रदोष व्रत और शिवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष दर्जा दिया गया है। शिवरात्रि हर महीने की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस साल सावन महीने में शिवरात्रि कल यानी कि 26 जुलाई 2022, आज मंगलवार को मनाई जा रही है।

Advertisement

आज शिवरात्रि पर मंगला-गौरी का बन रहा शुभ संयोग

आज के दिन एक बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जिसके कारण शिव-पार्वती (Sawan Shivratri 2022) की पूजा से विशेष लाभ होगा। आज के दिन सावन शिवरात्रि और मंगला-गौरी व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं। मंगला-गौरी व्रत सावन महीने के सभी मंगलवार को रखा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्‍न करने के लिए मंगला-गौरी व्रत रखना अच्‍छा विकल्‍प है। सुहागिन महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इस तरह 26 जुलाई, मंगलवार को सावन शिवरात्रि और मंगला गौरी होने से शिव-गौरी का विशेष संयोग बन रहा है।

ये काम करने से जीवन से सभी तरह के कष्ट होंगे दूर!

सावन की शिवरात्रि पर (Sawan Shivratri 2022) चार पहर की पूजा का नियम भी है। दिन के चारों पहर भोले शंकर की पूजा की जाती है। सावन की शिवरात्रि के दिन मंदिरों में खासी भीड़ रहती है। इस दिन व्रत भी रखने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है और अगले दिन पारण करता है, भगवान शिव उसे मनचाहा फल देते हैं। सावन महीने की शिवरात्रि 26 जुलाई की शाम 06:45 बजे से शुरू होकर 27 जुलाई की रात 09:10 बजे तक रहेगी। इस तरह भगवान शिव का जलाभिषेक 26 और 27 जुलाई दोनों ही दिन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें