Advertisement

अपने घर में लगाएं हल्दी का पौधा, हो जाएंगे मालामाल

Share

हल्दी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हल्दी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

हल्दी का पौधा
Share
Advertisement

हर कोई चाहता है कि उसके घर में अच्छा खासा धन हो। इसके लिए वह प्रयास भी करता है। धन लाभ के लिए शास्त्रों में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक है घर में पौधे लगाना। शास्त्रों में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिसे घर में लगाने से सौभाग्य की वृद्धि होती है और धन-धान्य का आगमन होता है।

Advertisement

हल्दी का पौधा

घर में हल्दी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। हल्दी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। यह पौधा घर में सुख समृद्धि लाता है और हर मनोकामना पूरी करने में सहायक होता है।

सदा सुहागन का पौधा

सदा सुहागन की कुल 8 प्रजातियां हैं। इनमें से सात मेडागास्कर में पाई जाती है। 8वीं प्रजाति भारत में पाई जाती है। सदा सुहागन का पौधा घर में लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। इसके अलावा इस पौधे में धन को आकर्षित करने की क्षमता होती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। मनी प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा

शमी का पौधा अपने घर में जरूर लगाएं। शमी का पौधा घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। वास्तु के अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत शुभ होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर में हमेशा लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां पर साक्षात लक्ष्मी का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *