
Deoria Murder Case : देवरिया से परसा जंगल में एक महिला को चोरी के शक में पेड़ से बांध कर दी तालिबानी सजा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देवरिया से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को पेड़ से बांध कर गांव के कुछ लोगों द्वारा उसे लोहे की गर्म रॉड से दागा गया। महिला को उसका पति बचाने आया, तो उसे भी पेड़ से बांध कर मारपीट की।
बचाने आए पति और बच्चे को भी पीटा
गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को चोरी के शक में पकड़ लिया था। महिला को पहले तो मारपीट कर के छोड़ दिया, उसके बाद दोबारा महिला के घर पूछताछ करने के लिए पहुंच गए और महिला को अपने साथ ले गए। गांव वालों को शक था कि महिला ने चोरी की है, जिसके लिए उसे पेड़ से बांध दिया गया। लोगों का शक हैवानियत में बदलता गया और उन्होंने महिला को लोहे की गर्म रॉड से जलाना शुरू कर दिया। महिला को बचाने गए पति और बच्चे को भी पेड़ से बांध कर उनकी भी पिटाई की।
चोरी का था शक
बताया जा रहा है कि परसा जंगल गांव निवासी कमलेश यादव महिला संजू देवी को अपने साश ले गया था कि कुछ पूछताछ करनी है। महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र की है। जहां 35 वर्षीय महिला को उसके पड़ोस के गांव के रहने वाले व्यक्तियों ने पेड़ से बांध कर गर्म लोहे के रॉड से जला दिया। लोगों ने यह हैवानियत केवल एक चोरी के शक के चलते की थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Lucknow : छात्र को था ऑनलाइन गेम खेलने का शौक, पैरेंटस को लगा 5 लाख रुपए ठगने का शॉक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप