Jharkhand

Deoghar: अब प्रवासी मजदूरों को नहीं होगी असुविधा, जसीडीह रेलवे स्टेशन पर खुला श्रमिक सुविधा केंद्र

Jharkhand: संथाल परगना का मुख्य द्वार कहे जाने वाला देवघर जिला के जसीडीह रेलवे स्टेशन पर बुधवार(27 सितंबर) को श्रमिक सुविधा केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में झारखंड से बाहर जाने वाले श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस सुविधा केंद्र का शुभारम्भ रजिस्ट्रेशन डीसी द्वारा किया गया।

यह है पूरी ख़बर

देवघर जिला के जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में प्रवासी श्रमिकों की सुविधा हेतु महत्वपूर्ण सूचना केन्द्र का शुभारंभ आज यानी (27 सितंबर) को किया गया। देवघर जिला का जसीडीह रेलवे स्टेशन संथाल परगना का मुख्य द्वार माना जाता है। इस स्टेशन से भारी संख्या में प्रवासी मजदूर बैंगलोर, हैदराबाद, गुजरात, चेनाई, मुंबई, लेह, लद्दाख और दुसरे स्थान पर काम के लिए जाते है।

इसलिए तमाम प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए प्रवासी श्रमिक सूचना केन्द्र की शुरूआत की गई है। जहां श्रमिकों को आवश्यक जानकारी के साथ श्रमाधान पोर्टल से निबंधित किया जाएगा। साथ ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था शुरू की गयी है। जिसके तहत 18 से 59 वर्ष तक के श्रमिक अपना निबंधन कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन कराकर पेंशन समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत निःशक्ता पेंशन के साथ-साथ फैमिली पेंशन और अनाथ पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

(देवघर से पप्पु भारतीय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: तिरुपति और रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

Related Articles

Back to top button