दिल्ली में आज आसमान रहेगा साफ, जानें- कब होगी ठंड की विदाई?

Delhi Weather
Delhi Weather : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज हवा चलने की संभावना है।
दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है। दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का लोगों को एहसास होता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
दिल्ली में रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 9 फरवरी को दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन के समय तेज ठंड हवाएं भी चलेंगी।
तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दस और 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 11 फरवरी के बाद तापमान में 28 डिग्री और 16 फरवरी तक यह 29 डिग्री को छू सकता है।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। जबकि अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 2.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
11 डिग्री सेल्सियस के आसपास
वहीं दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुक्रवार को तापमान दस और 12 डिग्री सेल्सियस रहा। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले में शनिवार को इन इलाकों में तेज हवाएं चलीं। तापमान सामान्य रहा दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं का दौर थमते ही दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली के मौसम में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप